लगे नारे ना रहे किसी के चक्कर मे कोई नहीं है टक्कर मे
एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी अजहर इस्लाम को पुरे जोश उमंग के साथ किया स्वागत
पाकुड़ :पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के आजसू एवं एनडीए गठबंधन के युवा एवं समाजसेवी प्रत्याशी अजहर इस्लाम ने आज विधानसभा क्षेत्र के कोटलपोखर संग्रामपुर विक्रमपुर में जनसंपर्क किए इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी ग्रामीणों ने नारे लगाये ना रहे किसी के चक्कर मे नहीं है कोई टक्कर मे अबकी एनडीए गठबंधन की होंगी वापसी और इसी मंत्र के साथ कार्यकर्त्ता और ग्रामीणों मे काफ़ी उत्साह देखी गई आजसू प्रत्याशी अजहर इस्लाम ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा इस बार आपके पास आपका बेटा बनकर इस क्षेत्र का विकास करूँगा आप सिर्फ एक आशीर्वाद देकर मुझे विधानसभा के सदन मे भेजे आपके सारे दुख तकलीफ मेरे रहेंगे आपके गांव का विकास स्वास्थ्य शिक्षा सड़क बिजली पानी की जो समस्याओ को पाया जायेगा जिसका तवरित निराकरण किया जायेगा एक बेटा का वादा है आप अपना आशीर्वाद बनाये रखे और आगामी 20नवंबर को अपना वोट 1नंबर पर डाल कर एनडीए आजसू गठबंधन को मजबूत करें
Author: Jharkhand Nama
News portal





