आजसू प्रत्याशी अजहर इस्लाम ने किया पार्टी कार्यालय का उदघाटन

कार्यक्रम के दौरान एनडीए गठबंधन के भाजपा नेता भास्कर पांडे ने सभी कार्यकर्त्ता को सम्बोधित करते हुए कहा की पुरे विधानसभा क्षेत्र मे हिन्दू मतदाताओं की संख्या करीब 80,000 है और हिन्दू समाज आजसू गठबंधन के प्रत्याशी अजहर इस्लाम को अपना मत देगी और अजहर इस्लाम को उनके समाज से भी करीब 60,000 मत मिलना तय है और अन्य जातियों से करीव 20,000 हज़ार मत मिलेंगे यह एक सत्य और संगठित मत मिलना तय है और इस बार देखना है की इस गठबंधन पर मुस्लिम समाज विश्वास जताती है की नहीं
अ जहर इस्लाम ने कार्यकर्त्ता को यह भरोसा दिलाया कि यदि वे विधानसभा पहुंचते हैं, तो उनके पहले प्रयास में क्षेत्र के विकास पर ध्यान देंगे। उन्होंने कहा, “यह चुनाव सिर्फ सत्ता के लिए नहीं है, बल्कि क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए है। मेरा मकसद है कि आने वाले समय में हमारे गांवों में हर सुविधा उपलब्ध हो। मेरे लिए आपकी समस्याओं का समाधान सर्वोपरि रहेगा।” उन्होंने लोगों को यह भी आश्वासन दिया कि वे गरीबों और वंचितों की आवाज़ को सदन तक पहुंचाएंगे और क्षेत्र की दशा व दिशा बदलने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

अजहर इस्लाम के कार्यालय उदघाटन में महिलाओं और युवाओं का भी खासा समर्थन देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाएं भी उनके समर्थन में आगे आईं और एनडीए गठबंधन को अपना समर्थन देने का भरोसा जताया। युवाओं में भी उनके प्रति विशेष उत्साह दिखाई दिया, जो बदलाव और क्षेत्र की तरक्की के लिए नई उम्मीदें लेकर आगे बढ़ रहे हैं।युवाओं ने कहा कि अजहर इस्लाम जैसे शिक्षित और ऊर्जावान प्रत्याशी से क्षेत्र को नई दिशा मिल सकती है।

20 नवंबर को 1 नंबर पर वोट देने की अपील

कार्यालय उदघाटन के दौरान अजहर इस्लाम ने सभी कार्यकर्त्ता से अपील की कि वे आगामी 20 नवंबर को 1 नंबर पर वोट देकर एनडीए गठबंधन और आजसू को मजबूत करें। उन्होंने कहा, “यह चुनाव आपके गांव और आपके परिवार के भविष्य का चुनाव है। आप सिर्फ एक आशीर्वाद दें और मुझे विधानसभा में भेजें। मैं वादा करता हूं कि आपके साथ हर कदम पर खड़ा रहूंगा।जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र के कार्यकर्ता और समर्थक भी उत्साह से भरे नजर आए। एनडीए गठबंधन के प्रति लोगों की आस्था और उम्मीदों ने यह संकेत दिया कि इस बार के चुनाव में एनडीए गठबंधन की स्थिति मजबूत हो सकती है। ग्रामीणों ने भी क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए अजहर इस्लाम के नेतृत्व में भरोसा जताया।
*समर्थकों का जोश चरम पर*

अजहर इस्लाम के जन संपर्क और कार्यालय के शुभ चिंतको और कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जोश भी चरम पर दिखा। जगह-जगह पर लोगों ने उनका स्वागत किया और एनडीए की जीत के नारे लगाए। जनसंपर्क के दौरान अजहर इस्लाम ने कहा कि यह चुनाव क्षेत्र के विकास के लिए एक निर्णायक मोड़ है और लोगों के समर्थन से एनडीए गठबंधन एक नई शुरुआत करेगा।अंत में अजहर इस्लाम के इस जनसंपर्क अभियान ने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। आगामी 20 नवंबर को होने वाले मतदान में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या एनडीए गठबंधन जनता की उम्मीदों पर खरा उतरता है और अजहर इस्लाम क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने में सफल होते हैं।
Author: Jharkhand Nama
News portal





