हिरनपुर थाना प्रभारी नवीन कुमार की विदाई सह नव पदस्थापित थाना प्रभारी रंजन सिंह की स्वागत समारोह का हुआ आयोजन 

हिरनपुर थाना प्रभारी नवीन कुमार की विदाई सह नव पदस्थापित थाना प्रभारी रंजन सिंह की स्वागत समारोह का हुआ आयोजन 

 झारखंड नामा : पाकुड़ पुलिस कप्तान के द्वारा कई थाना प्रभारी के इधर उधर और पुलिस केंद्र मे पदस्थापित करने के साथ लिट्टी पाड़ा थाना मे अभिषेक कुमार के पदस्थापना हुई और उन्होंने आज पदभार ग्रहण किया एवं लिट्टी पाड़ा थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने हिरनपुर थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण किया इसी को लेकर हिरनपुर थाना प्रांगण मे एक स्वागत सह विदाई समारोह का आयोजन बड़े जोश और उमंग आयोजन किया जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर हिरनपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप अंचल अधिकारी हिरनपुर मनोज कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी लिट्टी पाड़ा संजय कुमार पाकुड़ एसपी के रीडर और थाना के एसआई आर डी सिंह, अनिल सिंह, एवं थाना के कर्मी के साथ साथ हिरनपुर के समाजसेवी एवं मीडिया के प्रतिनिधि सहित संवाददाता मौजूद थे स्वागत सह विदाई समारोह के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप ने तत्कालीन थाना प्रभारी नवीन कुमार के दस माह के सराहनीय कार्य को लेकर काफ़ी संतुष्ट रहे कहा उनके साथ कार्य करने का अनुभव अच्छा रहा कभी यह महसूस नहीं हुआ की मे एक थानेदार के साथ हूं उनका व्यवहार और उनका हर एक कार्य शांति व्यवस्था काफ़ी सराहनीय रहीं वही अंचल अधिकारी हिरनपुर मनोज कुमार ने तत्कालीन थाना प्रभारी नवीन कुमार के बारे मे कहा उनके कार्यकाल मे नये थाना और चार दीवारी का निर्माण कार्य हुआ इनकी कार्यशैली से हम काफ़ी प्रभावित रहे लिट्टी पाड़ा थाना प्रभारी ने कहा हिरनपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी नवीन कुमार और नव पदस्थापित थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह के स्वागत और विदाई को लेकर कहा यह ट्रांसफर पोस्टिंग एक सरकारी नियम है इसमें हम सब बंधे है तत्कालीन थाना प्रभारी का व्यवहार और उनके कार्य करने का अंदाज़ कुछ अलग़ था जिनके कारण उनका आज इस तरह का भव्य स्वागत सह विदाई समारोह का आयोजन देखा जा रहा शायद इस तरह का कार्यक्रम यह हिरनपुर थाना मे पहली दफा है जो इतने संख्या मे मिडिया सहित गन्य मान्य एवं पुलिस के कर्मी मौजूद है वही मीडिया प्रतिनिधि ने कहा तत्कालीन थाना प्रभारी का कार्य काल बड़ा अच्छा रहा उनके कार्यकाल के दौरान क्षेत्र मे शांति रहीं उनके कार्य काल के कार्यों की सराहनीय बताया 

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज