राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत समाहरणालय सभागार में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पदाधिकारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत समाहरणालय सभागार में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पदाधिकारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी।

झारखंड नामा ब्यूरो पाकुड़ :उपायुक्त  मनीष कुमार ने सभी से अपील की कि सड़क सुरक्षा के नियमों का अक्षरशः पालन करें। उपायुक्त ने सभी को शपथ दिलाया कि सभी यातायात नियमों का पालन करेंगे। सड़क पर बाईं ओर सावधानीपूर्वक चलेंगे। अधिकृत ड्राइविंग उम्र होने पर ही वाहन चलाएंगे। दोपहिया वाहन चलाते या सफर करते समय हेलमेट जरूर पहनेंगे। दोपहिया वाहन पर दो व्यक्ति से अधिक सफर नहीं करेंगे। चारपहिया वाहन चलाते या सफर करते समय सीट बेल्ट जरुर लगाएंगे। गति पर नियंत्रण रख वाहन चलाएंगे। खतरनाक ढंग से वाहन कभी नहीं चलाएंगे। आपातकालीन सेवा वाहनों को पहले जाने का रास्ता देंगे। सड़क पर अन्य लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे। नेक नागरिक की भूमिका निभाते हुए सड़क दुघर्टना में हुए घायलों की सहायता करेंगे। और प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरित करेंगे कि वह भी इनका पालन करें

 

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज