
झारखंड नामा पाकुड़ :कुछ दिन पहले मोहनपुर गांव के एक युवक की दुखद मृत्यु हाईवा की टक्कर से हो गई थी। उस कठिन समय में एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम जी ने पीड़ित परिवार को समझाया और सोनाजोड़ी में लगे 4 घंटे के जाम को हटाए और पीड़ित परिवार को मदद एवं ट्रक ओनर से मुआवजा दिलवाने का वादा किया था।
आज उन्होंने अपना वादा निभाया — 2 महीने का राशन और आर्थिक मदद प्रदान किए। राजनीति में वादे किए जाते हैं, लेकिन उन्हें निभाना ही सच्चे जनसेवक की पहचान है। अजहर इस्लाम जी का यह कदम न सिर्फ राहत लेकर आया, बल्कि यह साबित किया कि वे सिर्फ बात नहीं, बल्कि काम में विश्वास रखते हैं।

Author: Jharkhand Nama
News portal





