सिर्फ वादा नहीं करते पूरा भी करते है -पूर्व एन डी ए प्रत्याशी अजहर इस्लाम 

सिर्फ वादा नहीं करते पूरा भी करते है -पूर्व एन डी ए प्रत्याशी अजहर इस्लाम 

झारखंड नामा ब्यूरो अमित कुमार दास पाकुड़ : पूर्व एन डी ए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम ने अपने वादे को पूरा करते देखे जा रहे है उन्होंने क्षेत्र मे जिनके साथ जो वादा किए वे उसे तन मन धन से पूरा करते देखे जा रहे है जिनका एक उदाहरण सामने है और यह विश्वास अब नयी उम्मीद बनकर उभरी है आज से छह वर्ष पूर्व, सीतापहाड़ी पंचायत के टुटूल खान एक हादसे का शिकार हो गए। अपने घर पर कांग्रेस का झंडा लगाते समय वे बिजली के तार की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें दोनों पैर गंवाने पड़े थे 

जब पूरा परिवार हिम्मत हार बैठा था तब समाजसेवी अजहर इस्लाम ने आगे बढ़कर उनका सहारा बना उन्होंने न सिर्फ टुटूल खान का साप्ताहिक खर्चा अपने जिम्मे लिया, बल्कि चुनाव समाप्त होने के बाद उन्हें राजस्थान भेजकर कृत्रिम पैर लगवाने की व्यवस्था भी अपने निजी खर्च पर की आज टुटूल खान अपने पैरों पर खड़े होकर जीवन की नई शुरुआत कर चुके हैं यह सिर्फ एक मदद नहीं थी — यह इंसानियत की मिसाल थी जो इस क्षेत्र के जनता के साथ सदैव रहेगी

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज