
JHN DESK पाकुड़: (PAKUR) पाकुड़ जिले के हिरणपुर में एक मासूम बचपन को दरिंदगी से तार-तार करने वाले वहशी को हिरणपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस घटना में 32 वर्षीय सद्दाम अंसारी ने एक नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार कर पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। घटना के बाद से लोगों में गहरा आक्रोश था।
यह जघन्य कांड हिरणपुर थाना कांड संख्या 67/25, दिनांक 28.06.25 को दर्ज किया गया था। पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत नामजद अभियुक्त सद्दाम अंसारी, पिता सकील अहमद, निवासी हाथकाठी, थाना हिरणपुर, जिला पाकुड़ को थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इस शर्मनाक अपराध ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। जिस मासूम ने शायद ज़िंदगी के मायने भी ठीक से नहीं समझे थे, उसे हवस का शिकार बना लिया गया। हिरणपुर पुलिस की इस सक्रियता से एक बार फिर यह साबित हुआ कि कानून के हाथ लंबे हैं, और कोई दरिंदा ज्यादा दिनों तक बच नहीं सकता।
रिपोर्ट : नंद किशोर मंडल / पाकुड़
Author: Jharkhand Nama
News portal





