
JHN DESK पाकुड़ (PAKUR) धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत पाकुड़ जिले के विभिन्न प्रखंडों में सरकार की कल्याणकारी योजनाएं अब लोगों की दहलीज तक पहुँच रही हैं। प्रशासन की सक्रिय भागीदारी से राजस्व, चिकित्सा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सेवाएं गांव-गांव पहुंचाई जा रही हैं।
इस अभियान के अंतर्गत पाकुड़ प्रखंड के कोलाजोड़ा पंचायत, हिरणपुर के धोवाडांगा पंचायत अंतर्गत पाडेरकोला धुमकुड़िया भवन, लिट्टीपाड़ा के सोनाधनी पंचायत, पाकुड़िया के फुलझिंझरी और गणपुरा पंचायत, महेशपुर के श्रीरामपुर व पथरिया पंचायत तथा अमड़ापाड़ा के सिंगारसी पंचायत में विशेष शिविरों का आयोजन हुआ।
इन शिविरों में राजस्व कार्य, आय/जाति/निवास प्रमाण पत्र निर्गत, आधार कार्ड, पेंशन योजना, पीएम किसान योजना, चिकित्सा जांच, मनरेगा जॉब कार्ड एवं डिमांड रजिस्ट्रेशन समेत कई सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।
ग्रामीणों की रही उत्साही भागीदारी
इन शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और योजनाओं का लाभ उठाया। विशेष रूप से स्वास्थ्य जांच में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं में भी काफी उत्साह देखा गया।
प्रशासनिक पहल से गांवों में खुशी की लहर
ग्रामीणों ने बताया कि अब उन्हें योजनाओं के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि सरकार की सेवाएं उनके गांव में आ रही हैं। प्रशासन की यह पहल गांवों को सशक्त बनाने की दिशा में सराहनीय कदम माना जा रहा है।
रिपोर्ट : अमित दास / पाकुड़
Author: Jharkhand Nama
News portal





