
JHN DESK पाकुड़ (PAKUR): शनिवार को उत्पाद विभाग ने महेशपुर थाना क्षेत्र के गड़वरी गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के ठिकाने का भंडाफोड़ किया। विभाग की टीम ने जितेन माल के घर पर छापेमारी कर 35 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब, 5.655 लीटर विदेशी शराब और 9 लीटर बीयर जब्त की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी जितेन माल मौके से फरार हो गया। टीम ने घर के कोने-कोने की तलाशी ली, जहां शराब की बोतलें छिपाकर रखी गई थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्त के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज किया गया है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।
प्रशासन का संदेश साफ है – नशे का कारोबार बर्दाश्त नहीं
उत्पाद विभाग ने चेतावनी दी है कि जो भी अवैध शराब कारोबार में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट : नंद किशोर मंडल / पाकुड़
Author: Jharkhand Nama
News portal





