जनता से सीधा संवाद: उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं, कुछ का वहीं हुआ समाधान

JHN DESK पाकुड़ (PAKUR) आम जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने समाहरणालय सभागार में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया। इस जनसुनवाई में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुँचे और अपनी समस्याएं सीधे उपायुक्त के समक्ष रखीं।

जनता दरबार के दौरान ज़मीन विवाद, आवास योजना, सहिया मानदेय भुगतान, वृद्धा पेंशन, राशन, और अन्य विभागीय शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। उपायुक्त ने उपस्थित सभी लोगों की समस्याएं एक-एक कर गंभीरता से सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान भी किया।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत की भौतिक जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट समर्पित करें और समाधान की दिशा में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही उपायुक्त ने कहा कि “जनता की समस्या का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता है, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।”

जनता दरबार में उपायुक्त द्वारा आमजनों को आश्वस्त किया गया कि हर आवेदन की गंभीरता से जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता से संवाद और उनके भरोसे को कायम रखना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज