
JHN DESK पाकुड़ (PAKUR) पाकुड़: उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को जिला शिक्षा स्थापना समिति (माध्यमिक) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में माध्यमिक विद्यालयों से प्राप्त कुल 8 अंतरजिला स्थानांतरण आवेदन पत्रों पर विचार किया गया।
गहन समीक्षा के बाद समिति ने 3 शिक्षकों के स्थानांतरण को उचित मानते हुए राज्य स्तरीय स्थापना समिति को अनुशंसा भेजने का निर्णय लिया।
इस बैठक में अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार एवं स्थापना उप समाहर्ता मनीष कुमार की प्रमुख उपस्थिति रही।
Author: Jharkhand Nama
News portal





