
JHN DESK पाकुड़ (PAKUR) पाकुड़: जिले में उत्पाद दुकानों के संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। यह बैठक नई उत्पाद नीति 2005 के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के सितंबर 2025 से मार्च 2026 तक खुदरा उत्पाद दुकानों के संचालन से जुड़ी बंदोबस्ती प्रक्रिया के क्रियान्वयन को लेकर बुलाई गई थी।
बैठक में परामर्शदातृ समिति के सदस्यों ने वर्तमान में संचालित दुकानों की स्थिति की समीक्षा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक में उत्पाद अधीक्षक आशुतोष कुमार ने जानकारी दी कि नयी नीति के अंतर्गत अब दुकानों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन की गई है। साथ ही, लॉटरी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संपन्न होगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।
उन्होंने बताया कि पाकुड़ जिले से संबंधित बंदोबस्ती प्रस्ताव उपायुक्त द्वारा उत्पाद आयुक्त को भेजा जाएगा, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया तय होगी।
इस अहम बैठक में अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, मुख्यालय डीएसपी जितेन्द्र कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Author: Jharkhand Nama
News portal





