जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर: भारी बारिश, वज्रपात और प्राकृतिक आपदा को लेकर उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

JHN        DESK         पाकुड़       (PAKUR) पाकुड़: भारी बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। रविवार को उपायुक्त मनीष कुमार ने जिलास्तरीय पदाधिकारियों एवं सभी अंचल अधिकारियों (सीओ) के साथ वर्चुअल माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक कर आपदा प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में अपर समाहर्ता  जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी  साईंमन मरांडी, सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र कुमार मिश्रा सहित सभी अंचलाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।

प्रमुख निर्देश:

  • भारी बारिश से पुल-पुलिया, सड़क, भवन व घरों को हुई क्षति की रिपोर्ट अविलंब भेजने का आदेश।
  • मृत्यु अथवा गंभीर क्षति की स्थिति में पोस्टमार्टम रिपोर्ट शीघ्रता से सुनिश्चित करने और पीड़ित परिवारों को समय पर मुआवजा भुगतान का निर्देश।
  • आपदा प्रबंधन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मुआवजा प्रक्रिया में तेजी लाने पर विशेष जोर।
  • वज्रपात/ठनका से बचाव हेतु ‘क्या करें, क्या न करें’ जैसे जनोपयोगी संदेशों का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि वर्तमान मौसम को देखते हुए पूरे जिले में आपदा की संवेदनशीलता बनी हुई है। ऐसी स्थिति में प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड में कार्य करे और लोगों की जान-माल की रक्षा प्राथमिकता में हो।

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को सतर्क रहते हुए, रियल टाइम मॉनिटरिंग और त्वरित राहत कार्यों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज