अजहर इस्लाम -ने कहा पाकुड़ मे डीएमएफटी फंड क हो रहा है दुरूपयोग-अजहर इस्लाम

पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम के द्वारा कार्यकर्त्ता मिलन समारोह सह वनभोज मे उमड़ी भीड़

अजहर इस्लाम -ने कहा पाकुड़ मे डीएमएफटी फंड क हो रहा है दुरूपयोग-अजहर इस्लाम

दूसरे विभाग के जीर्णोद्धार और निर्माण मे खर्च किया जा रहा है डीएमएफ टी फंड की राशि-अजहर इस्लाम

डीएमएफटी राशि प्राप्त होने खनन क्षेत्र के निवासी को नहीं मिल रहा कोई जनकल्याण की योजनाओं -अजहर इस्लाम

JHN झारखंड नामा विशेष संवाददाता पाकुड़ :बन भोज यह एक पारंपरिक भारतीय समारोह है, जिसमें लोग एक साथ मिलकर भोजन करते हैं और एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं। बन भोज का आयोजन आमतौर पर किसी विशेष अवसर पर किया जाता है, राजनितिक पार्टी के द्वारा कार्यकर्त्ता के साथ मिलने जुलने और उनके दुख तकलीफ से बाक़िफ़ होने के लिए खास तौर पर करते है आज तय अनुसार पाकुड़ माली पाड़ा मे कार्यकर्त्ता मिलन समारोह सह वन भोज क आयोजन पूर्व एन डी ए प्रत्याशी सह समाज सेवी अजहर इस्लाम कार्यकर्त्ता के लिए रखी थी उक्त कार्यक्रम द्वारा उन्होंने अपने बजूद और उनकी अटूट विश्वास को पुनः आज समाज के सामने दोहराते हुए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज़ करवाई और कई राजनितिक गुरु की नींद उड़ा दी

बन भोज मे अजहर इस्लाम के द्वारा जबरदस्त लजीज व्यंजन की व्यवस्था रही जिसमे कार्यकर्त्ता दोस्तों और स्वयं अजहर इस्लाम ने एक साथ वन भोज का लुत्फ उठाया घर पर सभी एक साथ मिलकर भोजन करते हैं पर वन भोज की उमंग निराली है वन भोज का उद्देश्य लोगों को एक साथ लाना और उनके बीच संबंधों को मजबूत करना है। यह एक ऐसा अवसर है जब लोग अपने चहेता और प्रिय लोगो के साथ समय बिताते हैं और एक दूसरे के साथ खुशियां साझा करते हैं

वन भोज मे उपस्तिथ सभी कार्यकर्त्ता को सम्बोधित करते हुए पूर्व पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी सह सामाजसेवी विपक्ष पर हमलावरऔर ग्रामीणों के ज्वलंत तकलीफ और उनके दर्द को साझा किया उन्होंने बड़े जोश और उमंग से कार्यकर्त्ता मे जोश भरा और कहा जिस विधानसभा क्षेत्र मे सत्ता पक्ष का पावर और अधिकारी रहा पर इस क्षेत्र का विकास के नाम पर विनाश गाथा और कमीशन खोरी का आलम परवान पर रहा पाकुड़ कशीला मे बने कोल्ड स्टोर की गुणवत्ता और उस कोल्ड स्टोर मे रखे हुए आलू की सड़ने की खबरें इस निर्माण की गुणवत्ता को दर्शाती है उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया आपके आस पड़ोस मे जो निर्माण कार्य हो उसकी गुणवत्ता को देखिए पैसा आपका है आपके पैसे से सरकार है आपके पैसा से उन्हें वेतन मिलता है और आपके साथ ही छल और गुणवत्ता विहीन योजनाओं के नाम पर पैसा का बन्दर बाट किया जाता है डिस्टिक माइंनिग फाउंडेशन ट्रस्ट की जो राशि ज़िलें को प्राप्त होती है वे डीएम एफटी की राशि से उस गांव मे बिजली पानी सहित कोई जन कल्याण कारी योजनाओं की रूचि नहीं लीं जाती है सिर्फ पाकुड़ नगर को इधर उधर कोड़वा कर कहीं पैवार ब्लॉक तो कहीं सौंदर्य करण का कार्य तो कहीं जीर्णोद्धार का कार्य किया जाता है जबकि नियम कहता है जिस विभाग के अधीन जो कार्य होता है सम्बंधित विभाग से ही जीर्णोद्धार और निर्माण की कार्य वो भी सम्बंधित विभाग के सचिव के आदेश के पश्चात होती है पर पाकुड़ मे वैसी कोई आदेश या क़ानून नहीं चलती है आगे बताया की पाकुड़ मुफ्फासील थाना क्षेत्र मे फरियादी को ठीक से व्यवहार नहीं किया जाता है उन्हें डरा धमका कर उनसे जानवरो जैसा व्यवहार किया जाता है जबकि आपके द्वारा सरकार को दिए जाने वाले टेक्स के पैसे से इन्हे सरकार तनख्वाह देती है तो सवाल सामने है यह हमारे यहाँ हर विभाग मे करप्शन अपनी उम्मीद जगाई है और शिकायत करने वाले को पहले डराया जाता है फिर उन्हें चमकाने का भार दिया जाता हैहमारे पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र का इतने सालो मे विकास नहीं सिर्फ विनाश की गाथा लिखी है सभी पंचायत मे आज लॉटरी जुआ ड्रग्स का सप्लाई और विक्रेता मौजूद है और स्थानीय प्रशासन की आंखे मुंदी हुई दिखाई दे रही है हम कमजोर नहीं हम समय के साथ अपना ताकत का प्रदर्शन करते है इस वन भोज सह कार्यकर्त्ता मिलन समारोह के मंच पर उपस्तिथ सभी ने बारी बारी से अपनी भावना को व्यक्त किया और अपनी सीने के अंदर जलती हुई चिंगारी को शोला बना डाला सभी ने सम्बोधित करने के समय कहा जो इस विधानसभा का मददगार नहीं वोट लेना उसका अधिकार नहीं कार्यकर्त्ता ओ ने पूरे अली बागान मे अज़हर इस्लाम ज़िंदाबाद के गगन चुम्बी नारे से माहौल को तरोताज़ा बना दिया संगीत और डांस के कार्यक्रम मे भी सभी जोरदार झूमें और भरपूर आनद उठाया

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज