पशुओं के प्रति संवेदनशीलता एवं संरक्षण सुनिश्चित करने की अपील

पशुपालन एवं पशु कल्याण माह के तहत जनजागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

पशुओं के प्रति संवेदनशीलता एवं संरक्षण सुनिश्चित करने की अपील

झारखंड नामा अमित कुमार दास( पाकुड़ ) पाकुड़ :पशुपालन एवं पशु कल्याण माह के अंतर्गत जिले में जनजागरूकता अभियान को गति देने हेतु उपायुक्त श्री मनीष कुमार व जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं जिला गव्य एवं विकास पदाधिकारी ने जनजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पशुपालन से संबंधित योजनाओं, पशु स्वास्थ्य, टीकाकरण तथा पशु कल्याण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगाइस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि दिनांक 14 जनवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक पूरे देश में पशुपालन एवं पशु कल्याण माह मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य पशुपालकों को जागरूक करते हुए पशुओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं संरक्षण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि पशु भी मानवीय संवेदनाओं, करुणा एवं दया के पात्र हैं। पशुपालन न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है, बल्कि यह किसानों एवं पशुपालकों की आजीविका सुदृढ़ करने में भी अहम भूमिका निभाता है। इसलिए पशुओं की उचित देखभाल, समय-समय पर टीकाकरण, संतुलित आहार तथा सुरक्षित आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है। उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने पशुओं को अनावश्यक पीड़ा न पहुंचाएं तथा उन्हें भूखा या असुरक्षित न रखें। उन्होंने पशुपालकों से बीमार पशुओं के उपचार एवं नियमित स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पशुओं के लिए स्वच्छ पानी, उचित चारा एवं आरामदायक आश्रय की व्यवस्था करना प्रत्येक पशुपालक की जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पशुपालन एवं पशु कल्याण माह के दौरान जिले में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएं तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पशुपालकों तक पहुंचाया जाए।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज