बीते दिनों बिजली की चपेट में आने से युवक गंभीर, दुमका रेफर

बिजली की चपेट में आने से युवक गंभीर, दुमका रेफर

झारखंड नामा संवाददाता रूपामुनी सोरेन अमड़ापाड़ा (पाकुड़)। बीते दिनों प्रखंड के चनापाड़ा गांव में शुक्रवार की सुबह बिजली का तार ठीक करने के दौरान एक युवक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। पोल से नीचे गिरने के कारण 35 वर्षीय सुनील टुडू गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। घायल युवक मूल रूप से बड़ा बास्को का रहने वाला है, जो फिलहाल लिट्टीपाड़ा के रोलडीह स्थित अपनी बहन के घर रह रहा था।

घटना सुबह करीब 8 बजे की है, जब सुनील खुद से पोल पर चढ़कर बिजली दुरुस्त करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर अनियंत्रित होकर ऊंचाई से सीधे जमीन पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर और शरीर पर गहरी चोटें आई हैं। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया, जहां डॉ. खालिद अहमद और डॉ. शिवम कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए फूलों-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका रेफर कर दिया है। घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज