पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी ने दिखाई मानवता पीड़ित शोषित बंचित के व्यथा को सुन उन्हें पहुंचाया आर्थिक सहयोग

पाकुड़ : पाकुड़ विधानसभा के पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम भले इस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मे हारे हो पर अब जनता के दिलो मे राज करते है अजहर इस्लाम के विरुद्ध कई साजिश और उन्हें राजनीती से भटकाने की कई बड़ी कोशिश की गई पर अजहर इस्लाम इन सभी को छोड़ अपनी राह पर अब तक सक्रिय भूमिका मे है उनके इस सामाजिक सरोकार ने उन्हें एक नई दिशा दी है और अब हालात ऐसे है उनके बिना जनता ठगा महसूस करते है इसी क्रम मे उनके निजी आवास पर उनसे मिलने दो-तीन पंचायतों से कई लोग अपनी समस्याएँ लेकर पहुंचे थे उन्होंने सभी की बातों को ध्यानपूर्वक सुना। किसी की बेटी की शादी आर्थिक तंगी के कारण नहीं हो पा रही थी, किसी का बेटा जेल में होने से परिवार परेशान था, तो कहीं एक महिला अपने पति के दुर्व्यवहार से पीड़ित थी। उन्होंने हर एक समस्या को गंभीरता से सुना और उसी समय समाधान करने का प्रयास किया। कुछ मामलों का वहीं बैठकर ऑन-द-स्पॉट समाधान भी किया, ताकि लोगों को तुरंत राहत मिल सके। इसी दौरान एक महिला अपनी बेटी की शादी के लिए आर्थिक मदद माँगने आई थीं। उनकी स्थिति को देखते हुए उसी समय ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी, ताकि उनकी बेटी की शादी सही-सलामत और अच्छे से हो सके उन्होंने बताया की राजनीति कोई सत्ता या कुर्सी का माध्यम नहीं है। मेरे लिए राजनीति का असली मतलब है गरीबों की सेवा करना, पीड़ितों के साथ खड़ा रहना और समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना।
Author: Jharkhand Nama
News portal





