अवैध तरीके से बगैर माइनिंग चालान के बालू ढोने वाले ट्रैक्टर हुआ जब्त 

अवैध तरीके से बगैर माइनिंग चालान के बालू ढोने वाले ट्रैक्टर हुआ जब्त 

झारखंड नामा संवाददाता  रूपामुनी सोरेन आमड़ापाड़ा :अमड़ापाड़ा पहाड़पुर के मुख्य सड़क पर बिना चालान के अवैध रूप से बालू ढो रहे ट्रैक्टर JH17R 9052 को सीओ औसफ़ अहमद खां व पुलिस प्रसासन की टीम ने जब्त कर थाना लाया। मिली जानकारी के अनुसार सीओ क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क की ओर से आ रहे बालू लदे एक ट्रैक्टर को पहाड़पुर के समीप रोका। जांच के दौरान चालक वाहन से संबंधित कोई वैध चालान या कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।इसके बाद ट्रैक्टर को अवैध बालू परिवहन के आरोप में जब्त कर लिया वही मामले में संबंधित वाहन मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी 9/26 दर्ज कर ली गई है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बिना चालान या अनुमति के बालू ढोने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज