विभिन्न योजनाओं एवं कार्यालयों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश –

झारखंड नामा संवाददाता गोड्डा : जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, गोड्डा श्री लोकेश मिश्रा द्वारा मेहरमा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में संचालित राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आवास, मनरेगा, जन वितरण प्रणाली, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं आमजनों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को दिया।उपायुक्त ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेख संधारण, कर्मियों की उपस्थिति एवं कार्य संस्कृति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजनों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने पर विशेष बल दिया उपायुक्त के समक्ष स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के द्वारा मेहरमा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। उनके समस्यायों को सुनते हुए समस्याओं का निराकरण यथाशीघ्र करने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी मेहरमा को निर्देशित किया गया।
Author: Jharkhand Nama
News portal





