स्थानीय प्रशासन की मुस्तेदी ईद उल अजहा बड़े ही उल्लास पूर्वक मनाई गई 

स्थानीय प्रशासन की मुस्तेदी ईद उल अजहा बड़े ही उल्लास पूर्वक मनाई गई 

झारखंड नामा संवाददाता रूपा मुनि सोरेन आमड़ा पाड़ा :अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार को बकरा ईद (ईद-उल-अजहा) का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता और पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा ने अमड़ापाड़ा बाजर सहित क्षेत्र पाडेरकोला,जमुगड़िया,पोखरिया रोड, मदरसा स्थित मस्जिद का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अमड़ापाड़ा मुख्य बाजार सहित आसपास के विभिन्न गांवों में भी यह पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।

ईद-उल-अजहा इस्लाम धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो त्याग और बलिदान का प्रतीक है। इस दिन हजरत इब्राहिम द्वारा अल्लाह की राह में दी गई कुर्बानी की याद में जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। यह पर्व आपसी भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद का संदेश देता है।प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता व थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा,एसआई चंदन कुमार, पप्पू कुमार,एमओ सहित अन्य पदाधिकारियों ने मस्जिद में उपस्थित लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने सभी से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की।इस अवसर पर आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी और कुर्बानी का पर्व मनाया।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज