जिले में आयोजित आयुष जांच शिविर में 203 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

जिले में आयोजित आयुष जांच शिविर में 203 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

JHN PAKUR :आयुष विभाग, पाकुड़ की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयुष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 203 लाभुकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। यह शिविर हिरणपुर प्रखंड के दराजमठ, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कारियोडीह, अमड़ापाड़ा प्रखंड के अमड़ापाड़ा एवं तालझारी, पाकुड़िया प्रखंड के फुलझिंझरी में आयोजित किए गए।

शिविर में उपस्थित चिकित्सक डॉ लवकुश यादव, डॉ अशोक मेहता, डॉ मिथिलेश कुमार, डॉ अमरेश कुमार, डॉ सौरभ विश्वास* ने बताया कि जांच शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ एवं गठिया रोग, बच्चों से संबंधित रोगों आदि का निःशुल्क परीक्षण किया गया। साथ ही लाभुकों को मुफ्त दवा भी उपलब्ध कराई गई।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभान्वित हुए और उन्होंने इस पहल की सराहना की

 

 

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज