डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

स्वच्छता, सतर्कता एवं जन-जागरूकता से ही मच्छर जनित बीमारियों पर लगेगी रोक: सिविल सर्जन*

JHN PAKUR :जिला स्वास्थ्य समिति, पाकुड़ के तत्वावधान में डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम, नियंत्रण एवं जन-जागरूकता को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ सुरेन्द्र कुमार मिश्रा एवं जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. के. के. सिंह द्वारा संयुक्त रूप से की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्षा ऋतु के दौरान बढ़ने वाली मच्छर जनित बीमारियों के प्रति स्वास्थ्य कर्मियों एवं आमजनों को जागरूक करना तथा रोकथाम संबंधी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करना था। इस अवसर पर *सिविल सर्जन डॉ सुरेन्द्र कुमार मिश्रा* ने कहा कि वर्षा ऋतु एवं जलजमाव के कारण डेंगू एवं चिकनगुनिया के मामलों में वृद्धि की संभावना बनी रहती है।उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं संबंधित विभागों को अपने- अपने कार्यक्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि घरों एवं आसपास जमा पानी को नियमित रूप से हटाना, कूलर, पुराने टायर, गमले एवं अन्य जल संग्रहित स्थानों की सफाई करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके। उन्होंने लोगों से अपील किया कि बुखार या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं तथा बिना चिकित्सकीय परामर्श के स्वयं दवा लेने से बचें प्रशिक्षण कार्यक्रम में डेंगू एवं चिकनगुनिया के लक्षण, पहचान, बचाव, सर्विलांस, लार्वा नियंत्रण, फॉगिंग, स्रोत नष्ट करने की प्रक्रिया, समय पर जांच एवं उपचार सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को क्षेत्र स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाने एवं नियंत्रण गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में भीबीडी कंसल्टेंट अंकित कुमार, एफएलए राजू अग्रवाल, एमटीएस, एटीएस, एमपीडब्ल्यू, नगर परिषद कार्यालय के कर्मी, शहरी क्षेत्र की सहिया, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज