संग्रामपुर पंचायत की बेटी के इलाज के लिए आगे

संग्रामपुर पंचायत की बेटी के इलाज के लिए आगे आए युवा, अजहर इस्लाम ने बढ़ाया मदद का हाथ

झारखंड नामा ब्यूरो पाकुड़ :संग्रामपुर पंचायत की एक बेटी इन दिनों कोलकाता में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। उसकी मदद के लिए गांव के कुछ युवाओं ने बीड़ा उठाया है। मंगलवार को ये युवा पाकुड़ विधानसभा के पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम के आवास पर पहुंचे और बेटी के इलाज के लिए सहयोग की अपील की युवाओं का प्रयास युवाओं ने बताया कि वे बीमार बेटी के इलाज के लिए आर्थिक मदद जुटा रहे हैं। • गांव-गांव जाकर लोगों और जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर रहे हैं। • कई जगहों से अपेक्षित सहयोग न मिलने पर उन्होंने अजहर इस्लाम से मिलने का फैसला किया।अजहर इस्लाम ने दिखाई संवेदनशीलता अजहर इस्लाम को जैसे ही युवाओं के आने की जानकारी मिली, वे तुरंत उनसे मिले और पूरे मामले को गंभीरता से सुना। उन्होंने बीमारी, परिवार की आर्थिक स्थिति और युवाओं के प्रयासों की पूरी जानकारी ली और तत्काल की गई मदद अजहर इस्लाम का बयानसमाज सेवा केवल भाषणों और वादों से नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों के दुःख-दर्द में खड़े होने से होती है। किसी की तकलीफ को समझना, उसकी मदद करना और उसे यह एहसास दिलाना कि वह अकेला नहीं है, यही इंसानियत का सबसे बड़ा धर्म है।”

उन्होंने अल्लाह से दुआ की कि बेटी जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच लौटे। साथ ही उन सभी युवाओं को सलाम किया जो निस्वार्थ भाव से दिन-रात अपनी गांव की बेटी के लिए प्रयास कर रहे हैं।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज