अमड़ापाड़ा में बालू लदा ट्रक पलटा, प्रशासन की नींद फिर भी नहीं टूटी

एन जी टी के आदेश बेअसर, झारखंड में बेखौफ जारी है बालू का अवैध कारोबार

अमड़ापाड़ा में बालू लदा ट्रक पलटा, प्रशासन की नींद फिर भी नहीं टूटी

झारखंड नामा ब्यूरो पाकुड़/अमड़ापाड़ा, : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानी NGT ने भले ही झारखंड में बालू खनन पर रोक लगा रखी हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। रोक के बावजूद बालू माफिया के हौसले बुलंद हैं और रात के अंधेरे में नदियों का सीना छलनी कर बालू का उठाव और परिवहन धड़ल्ले से जारी है।

ताजा मामला अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां शहरघाटी मिशन के पास अवैध बालू से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। देर रात हुआ यह हादसा बालू माफिया के नापाक गठजोड़ की पोल खोलने के लिए काफी है।

हादसे ने खोली पोल
बताया जा रहा है कि ट्रक में क्षमता से अधिक बालू लदा था और तेज रफ्तार के कारण चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। ट्रक पलटते ही सड़क पर बालू का पहाड़ लग गया और घंटों आवागमन बाधित रहा। गनीमत रही कि कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, वरना माफिया की काली कमाई किसी की जिंदगी पर भारी पड़ जाती।

सवालों के घेरे में प्रशासन
NGT की रोक के बाद भी बालू माफिया आखिर किसके दम पर इतने बेखौफ हैं? स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और खनन विभाग की मिलीभगत के बिना यह खेल संभव नहीं है। दिन-दहाड़े तो छोड़िए, रात में भी सैकड़ों ट्रक बिना रोक-टोक के निकल जाते हैं।

क्या कहते हैं ग्रामीण
शहरघाटी के ग्रामीणों का कहना है, “रोज रात को 12 बजे के बाद ट्रकों की लाइन लग जाती है। आवाज से सोना मुश्किल हो जाता है। NGT का आदेश सिर्फ कागजों पर है, यहां तो माफिया का ही कानून चलता है।”

बड़ा सवाल
NGT के आदेश के बाद सरकार ने सख्ती के दावे किए थे। फिर भी बालू का अवैध खनन और परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा। क्या इस हादसे के बाद प्रशासन की कुंभकर्णी नींद टूटेगी? क्या बालू माफिया पर लगाम लगेगी या फिर ऐसे हादसे होते रहेंगे और NGT के आदेश की धज्जियां उड़ती रहेंगी?

फिलहाल अमड़ापाड़ा पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन असली सवाल यह है कि कार्रवाई सिर्फ दुर्घटनाग्रस्त ट्रक तक सीमित रहेगी या इस अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचेगी

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज