सड़क से मवेशी चोरी करते दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

सड़क से मवेशी चोरी करते दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

झारखंड नामा संवाददाता रूपा मुनि सोरेन आमड़ापाड़ा :अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में 25 जून 2026 को एसआई चंदन कुमार ने पुलिस टीम के साथ सड़क पर घूम रहे मवेशियों को चोरी कर एक वाहन में ले जाते समय ग्रामीणों की सूचना पर दो लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कैलाश साहा (43 वर्ष), पिता श्यामचंद साहा, ग्राम हाथकाठी, थाना हिरणपुर तथा आरिफ अंसारी (19 वर्ष), पिता सादिक अंसारी, ग्राम बासकेन्द्री, थाना महेशपुर के रूप में हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मवेशी चोरी एवं पशु क्रूरता अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त कैलाश साहा का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पूर्व में भी इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त रहा है तथा उसके विरुद्ध पहले से पांच मामले दर्ज हैं पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज