अमड़ापाड़ा में हुल जोहार के साथ पदयात्रियों का भव्य स्वागत

झारखंड नामा संवाददाता रूपामुनी सोरेन आमड़ा पाड़ा :30 जून हुल दिवस के अवसर पर दुमका से भोगनाडीह तक निकले पदयात्रियों के जत्थे का अमड़ापाड़ा में स्थानीय लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक हुल जोहार के साथ भव्य स्वागत किया।इस दौरान पदयात्रियों का फूल-मालाओं, पारंपरिक रीति-रिवाज और जोहार के साथ अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने हुल क्रांति के महानायक सिदो मुर्मू और कान्हू मुर्मू सहित हुल आंदोलन के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
वक्ताओं ने कहा कि हुल दिवस केवल एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए हुए ऐतिहासिक संघर्ष से प्रेरणा लेने का अवसर है। पदयात्रा का उद्देश्य हुल आंदोलन के इतिहास और उसके संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ना है।स्वागत के बाद पदयात्रियों का जत्था अमड़ापाड़ा में रात्रि विश्राम कर दूसरे दिन भोगनाडीह के लिए आगे रवाना हुआ, जहां 30 जून को आयोजित हुल दिवस कार्यक्रम में शामिल होगा।
मौके पर स्थानीय फाउंडर बेंजामिन मरांडी,स्टेफन मरांडी, रामदास टुडू,पुराण मुर्मू,नजीर सोरेन, बेटाटन हांसदा,ब्रेनथूस मरांडी,लॉरेंस बेसरा,मानु हेम्ब्रम,सोइलेन मुर्मू आदि मौजूद रहे।
Author: Jharkhand Nama
News portal





