नवादा पंचायत के हरिहरा दिग्घी पटाल में पूर्व एन डी ए प्रत्याशी अजहर इस्लाम की जनसभा, उमड़ी भारी भीड़  बारिश मे भींगते जनसभा को किया सम्बोधित

नवादा पंचायत के हरिहरा दिग्घी पटाल में पूर्व एन डी ए प्रत्याशी अजहर इस्लाम की जनसभा, उमड़ी भारी भीड़  

बारिश मे भींगते हुए जन सभा को किया सम्बोधित अजहर इस्लाम ने कहा यह बारिश क्या आग का दरिया और समुन्द्रर की आंधी तूफान भी जनता से दुर नहीं कर सकता -अजहर इस्लाम 

झारखंड नामा संवाददाता पाकुड़ :: नवादा पंचायत अंतर्गत हरिहरा दिग्घी पटाल में मंगलवार को एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को पूर्व एन डी ए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम ने संबोधित किया भारी संख्या में पहुंचे लोग आम जनता और कार्यकर्त्ता ने फूल-मालाओं और नारों के साथ अजहर इस्लाम का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला जोशीले भाषण की हुई सराहना

अपने संबोधन में अजहर इस्लाम ने क्षेत्र के विकास, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के मुद्दों पर खुलकर बात रखी। उनके ऊर्जावान और जोशीले भाषण को सुनकर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ सराहा। इस दौरान उन्होंने पंचायत में चल रही समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दिलाया।

स्थानीय लोगों ने जताया समर्थन जनसभा में मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि अजहर इस्लाम लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं। उनके भाषण से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कई लोगों ने आने वाले समय में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही।

पाकुड़ में जुट उद्योग मेले का आयोजन, पर जमीन पर नहीं उतरा उद्योग : अजहर इस्लाम

पाकुड़ में जुट उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिगत वर्ष एक भव्य मेले का आयोजन किया गया था। मेले में स्थानीय कारीगरों, किसानों और उद्यमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सरकारी प्रतिनिधियों ने जुट आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी देखी और उद्योग की संभावनाओं पर चर्चा भी की लेकिन मेले के बाद भी जिले में जुट उद्योग की स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस मुद्दे पर सामाजिक कार्यकर्ता अजहर इस्लाम ने नाराजगी जताई है।

अजहर इस्लाम ने कहा, “मेला लगाना अच्छी पहल है, पर सिर्फ आयोजन से उद्योग खड़ा नहीं होता। पाकुड़ में आज तक एक भी जुट प्रसंस्करण इकाई स्थापित नहीं हुई है। किसान जुट उगाते हैं, लेकिन बाजार और प्रोसेसिंग न होने से औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं।

अधिकारों के लिए जागरूक करूंगा’ – अजहर इस्लाम अपने जोशीले और ऊर्जावान भाषण में अजहर इस्लाम ने कहा: “ग्रामीणों को उनके अधिकार और उन्हें जागरूक करना मेरी पहली प्राथमिकता है। मैं आम जनता से वादा करता हूँ कि उनके हर सुख-दुख और हर समस्या में उनके साथ खड़ा रहूंगा।”

उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर सरकार का ध्यान खींचने की बात कही। साथ ही पंचायत स्तर पर योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने पर जोर दिया।

‘मेरी राजनीति में कोई दलाल नहीं, ग्रामीण सीधे संपर्क करें’

आयोजित जनसभा में पूर्व एन डी ए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम ने बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों को संबोधित किया। उनके जोशीले भाषण और स्पष्ट संदेश को सुनकर जनता ने तालियों से स्वागत किया।

अजहर इस्लाम ने मंच से जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा: “मेरे राजनीती में कोई दलाल नहीं है। ग्रामीण बेझिझक मेरे से सीधे संपर्क करें। मैं आपके हर सुख-दुख और हर समस्या में साथ खड़ा रहूंगा।”

हरिहरा की शिक्षा व्यवस्था की सुधार को लेकर मंच से ही ज़िला शिक्षा पदाधिकारी को दी जानकारी लोगो मे जगा उत्साह इस तरह की कार्यशैली से जनता मे काफ़ी उत्साह रहा

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज