अमड़ापाड़ा: जेटकटोला में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका

अमड़ापाड़ा: जेटकटोला में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका

झारखंड नामा संवाददाता रूपामुनी सोरेन आमड़ा पाड़ा :अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के जेटकटोला गांव में बुधवार को एक 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान जेटकटोला निवासी मलोती मराण्डी (21) के रूप में हुई है। मृतका के सिर पर गहरी चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा,एसआई चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। बताया जाता है कि घटना के समय मृतका के माता-पिता अपने एक संबंधी के घर गए हुए थे। बुधवार को घर लौटने पर उन्होंने अपनी बेटी को मृत अवस्था में पाया, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

मृतका की मां मरांगमय हेम्ब्रम ने बताया कि मलोती की पहली शादी थाना क्षेत्र के जामकनाली गांव में हुई थी, जहां उसके दो बच्चे हैं। बाद में उसने साहेबगंज जिले के बैलबथान में दूसरी शादी की, जहां उसका एक बच्चा है। पिछले लगभग दो महीने से वह अपने मायके जेटकटोला में रह रही थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, पाकुड़ भेज दिया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज