पाकुड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने फहराया तिरंगा

झारखंड नामा :पाकुड़। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिले भर में ध्वजारोहण कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।

उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने अपने आवासीय कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके पश्चात उन्होंने समाहरणालय परिसर में भी ध्वजारोहण किया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर उन्होंने समस्त जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

उपायुक्त सह अध्यक्ष, रेडक्रॉस सोसाइटी के रूप में श्रीमती भारद्वाज ने रेडक्रॉस भवन में भी ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

इधर जिला परिषद परिसर में जिला परिषद अध्यक्ष द्वारा तथा अनुमंडल कार्यालय परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी श्री साईमन मरांडी द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई।
मुख्य समारोह रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में
जिला स्तरीय मुख्य समारोह रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में आयोजित किया गया। जहां उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने परेड का निरीक्षण किया और ध्वजारोहण कर सलामी ली।
अपने संबोधन में उपायुक्त ने स्वतंत्रता संग्राम के सभी सेनानियों, देश के महापुरुषों, वीर शहीदों तथा राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान देने वाले सभी महान व्यक्तित्वों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
Author: Jharkhand Nama
News portal





