अनुमति से इंकार, फिर भी नहीं रुका जनसैलाब विशाल जनता दरबार मे हज़ारो की विशाल भीड़

जन संवाद की अनुमति नहीं मिली तो राइसमिल मे हुई जनता दरबार उमड़ी भारी भीड़

शोषित, पीड़ित, बीमार और आर्थिक रूप से असहाय सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे — पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम ने हर शिकायत सुनी, तत्काल सहायता और कानूनी मदद का आश्वासन दिया

झारखंड नामा संवाददाता पाकुड़ :पाकुड़ विधानसभा के पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम के निजी राइसमिल प्रांगण में रविवार को आयोजित विशाल जनता दरबार में भारी भीड़ उमड़ी। शोषित, पीड़ित, प्रताड़ित, आर्थिक रूप से असहाय तथा बीमारी से ग्रस्त व दवा खरीदने में असमर्थ सैकड़ों ग्रामीण इस दरबार में पहुंचे। अजहर इस्लाम ने बारी-बारी से सभी की समस्याओं को सुना और तत्काल सहयोग, सहायता व कानूनी मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया।

अनुमति से इंकार, फिर भी नहीं रुका जनसैलाब

अजहर इस्लाम का जनसंवाद कार्यक्रम आज इलामी के चंदाली मोड़ के पास निर्धारित था, परंतु प्रशासन की ओर से इसकी अनुमति नहीं दी गई। अनुमति न मिलने से आयोजन स्थल पर कार्यक्रम नहीं हो सका, जिससे क्षेत्र की जनता में निराशा थी। परंतु जनता का अजहर इस्लाम के प्रति अटूट लगाव और विश्वास ही था कि पूरे ग्रामीण उनके निजी राइसमिल प्रांगण में जमा हो गए और विशाल जनता दरबार स्वतः स्फूर्त रूप में आयोजित हो गया।

 

अजहर इस्लाम बोले: साजिशों की परवाह नहीं

जनता दरबार में अपने संबोधन में अजहर इस्लाम ने कहा कि उनकी लोकप्रियता और जनता से जुड़ाव को देखते हुए निर्धारित कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा, “आखिर कितनी भी कोशिशें और साजिशें रची जाएं, अजहर इस्लाम उनकी परवाह नहीं करता।” उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और यह लड़ाई शोषितों के अधिकारों की है, जो जारी रहेगी।

दरबार में गूंजीं ये समस्याएं

जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीणों ने राशन, आवास, पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन, भूमि विवाद तथा प्रशासनिक उपेक्षा से जुड़ी अनेक समस्याएं रखीं। बीमार और दवा खरीदने में असमर्थ असहाय लोगों के मामलों में तत्काल आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया गया, जबकि भूमि विवाद और प्रताड़ना के मामलों में कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई।

ग्रामीणों में उत्साह, क्षेत्र में चर्चा

कार्यक्रम के दौरान पूरा राइसमिल प्रांगण खचाखच भरा रहा। ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया और क्षेत्र में यह आयोजन चर्चा का विषय बना रहा। समाजसेवी के रूप में अजहर इस्लाम की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और इसे जनता के हित में सकारात्मक कदम बताया।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज