इंसानियत फाउंडेशन के 19 सदस्यों ने किया रक्तदान, मानवता की सेवा का दिया संदेश

इंसानियत फाउंडेशन के 19 सदस्यों ने किया रक्तदान, मानवता की सेवा का दिया संदेश

झारखंड नामा ब्यूरो पाकुड़। इंसानियत फाउंडेशन ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित रक्तदान अभियान में संस्था के 19 सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। रक्तदान के दौरान सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया।इस अवसर पर इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महान कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में मदद मिल सकती है। समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद लोगों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।

संस्था की ओर से रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा गया कि “रक्तदान महादान है और एक स्वस्थ व्यक्ति का रक्तदान किसी के लिए जीवनदान बन सकता है।”

इंसानियत फाउंडेशन ने आम लोगों से भी आगे बढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा मानव सेवा के इस अभियान से जुड़ने की अपील की। मौक़े पर उपायुक्त महोदया मेघा भारद्वाज डी एस सोहेल अनवर, के के सिँह, इंसानियत फाउंडेशन सचिव बानिज शेख,उप सचिव आसादुल, मोकीम, अलाउद्दीन, हसनात कर्मचारी नविन, पियूष, रोसा मौजूद थे |

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज