सीतापहाड़ी में अज़हर इस्लाम का जनसंवाद, सैकड़ों युवा-बुजुर्गों ने थामा अजहर इस्लाम का दामन

सीतापहाड़ी में अज़हर इस्लाम का जनसंवाद, सैकड़ों युवा-बुजुर्गों ने थामा अजहर इस्लाम का दामन

“जब तक अज़हर इस्लाम ज़िंदा है, गरीबों की आवाज़ दबने नहीं देगा; कुर्सी नहीं, गरीबों की सेवा ही मेरा संकल्प”

झारखंड नामा ब्यूरो पाकुड़ : जिले की राजनीति में मंगलवार का दिन चर्चा का केंद्र रहा। सीतापहाड़ी पंचायत के सीतापहाड़ी गाँव स्थित पहाड़ी पाड़ा टोला में आयोजित जनसंवाद एवं जनसभा में नेता अज़हर इस्लाम का गाँव के बुजुर्गों, महिलाओं और खासकर युवा साथियों ने जिस जोश, प्यार और सम्मान के साथ स्वागत किया, उसने पूरे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवाओं की टोली ने उनका अभिनंदन किया तो बुजुर्गों ने आशीर्वाद देकर हौसला बढ़ाया

जनसंवाद को संबोधित करते हुए अज़हर इस्लाम ने कहा कि आज की बैठक में सैकड़ों युवा साथियों और बुजुर्गों ने पार्टी से जुड़कर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए किसी पूँजी से कम नहीं। उन्होंने कहा, “मैं आप सभी का दिल से स्वागत करता हूँ और भरोसा दिलाता हूँ कि आपके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूँगा।”

उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि इस गाँव के लोगों से उनका रिश्ता पिछले 15 से 20 वर्षों से है। “मैं गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए राजनीति में आया हूँ। आपके हक की लड़ाई में हमेशा साथ खड़ा रहूँगा,” उन्होंने कहा।

भ्रष्टाचार पर सीधा हमला बोलते हुए अज़हर इस्लाम ने कहा कि यदि मुखिया, उपमुखिया, उपप्रमुख या किसी अन्य व्यक्ति के खिलाफ भ्रष्टाचार के प्रमाण मिलते हैं, तो कानून के तहत कार्रवाई की माँग की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा, “स्थानीय स्तर पर न्याय नहीं मिला, तो आवश्यकता पड़ने पर उच्च न्यायालय का दरवाज़ा भी खटखटाएँगे। गरीबों का हक मारने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”

सभा में जोश भरते हुए उन्होंने कहा, “जब तक अज़हर इस्लाम ज़िंदा है, गरीबों के साथ अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाता रहेगा। जो भी गरीबों का हक मारेगा, उसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ूँगा। कुर्सी नहीं, गरीबों की सेवा ही मेरा संकल्प है।”

कार्यक्रम के अंत में पार्टी से जुड़े नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएँ और युवा उपस्थित थे।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज