मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र में शनिवार को थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला

झारखंड नामा ब्यूरो पाकुड़: पाकुड़ मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र में शनिवार को थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही आम लोगों से आपसी सद्भावना के साथ पर्व मनाने की अपील की गई फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर बाजार, पूजा पंडालों, मुख्य चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों से गुजरा। इस दौरान पुलिस जवानों ने पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

थाना प्रभारी विवेक कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा और दशहरा शांति एवं भाईचारे का पर्व है। सभी समुदाय के लोग मिलजुल कर पर्व मनाएं। हुड़दंग करने वालों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
उन्होंने पूजा समितियों से भी अपील की कि पंडालों में सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र और स्वयंसेवक तैनात रखें तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। फ्लैग मार्च में ओपी के पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।
Author: Jharkhand Nama
News portal





