जनसेवा ही राजनीति: पाकुड़ के युवा नेता अजहर इस्लाम बने सामाजिक बदलाव की उम्मीद”

“जनसेवा ही राजनीति: पाकुड़ के युवा नेता अजहर इस्लाम बने सामाजिक बदलाव की उम्मीद”

 

पूर्व एनडीए प्रत्याशी ने सत्ता से दूर रहकर भी जमीन पर बनाई मजबूत पकड़, युवाओं की टोली के साथ हर सुख-दुख में खड़े

झारखंड नामा ब्यूरो पाकुड़: राजनीति में अक्सर कहा जाता है कि चुनाव हारने के बाद नेता जनता से दूर हो जाते हैं, लेकिन पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम ने इस मिथक को तोड़ दिया है। चुनावी हार के बाद भी वे लगातार सामाजिक हितों के लिए तत्पर हैं और आज एक उभरते हुए जननेता के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुके हैं सामाजिक दृष्टिकोण से देखें तो अजहर इस्लाम की राजनीति सत्ता-केंद्रित नहीं, बल्कि सेवा-केंद्रित है। क्षेत्र में उनकी जमीनी पकड़ का सबसे बड़ा कारण है, आम लोगों के दुख-दर्द में उनकी निरंतर उपस्थिति। चाहे वह गरीब परिवार की बेटी की शादी हो, किसी बीमार का इलाज हो, या प्रशासनिक स्तर पर जनता की समस्याओं का निदान हो, अजहर इस्लाम हर पल मदद के लिए तत्पर रहते हैं उनकी सबसे बड़ी ताकत है युवाओं की संगठित टोली। पाकुड़ के गांव-गांव में उनके समर्थक युवा सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, शिक्षा के प्रति जागरूकता और नशा-मुक्ति जैसे अभियानों में इन युवाओं की भागीदारी ने विपक्ष को भी हैरान कर दिया है। यह सिर्फ एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन का रूप ले चुका है।

अजहर इस्लाम का दावा है कि उनके बढ़ते जनाधार को देखकर विरोधियों ने साजिश के तहत उन पर कई केस दर्ज करवाए, ताकि उन्हें दबाया और कुचला जा सके। लेकिन उनका मानना है कि “जब जनता का खुला साथ है, तो केस और मुकदमा क्या है। जनता के हित में उनकी हर लड़ाई मंजूर है।” समाजशास्त्रीय दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण परिवर्तन है। पाकुड़ जैसे क्षेत्र में जहां राजनीति अक्सर जाति और धर्म के समीकरणों पर टिकी होती है, वहीं अजहर इस्लाम ने विकास और जनसेवा को अपना मुख्य एजेंडा बनाया है। उनकी यह छवि एक तेज़ तर्रार युवा प्रत्याशी से बढ़कर एक संवेदनशील समाजसेवी की बन गई है, जो समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज