11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

झारखंड नामा संवाददाता रूपामुनी सोरेन अमड़ापाड़ा: प्रखंड क्षेत्र के गौरपाड़ा गांव में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय महिला कमली पहाड़िन की मौत हो गई। मृतका की पहचान गौरपाड़ा गांव निवासी हड़िया पहाड़िया की पत्नी कमली पहाड़िन के रूप में हुई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका के पति हड़िया पहाड़िया दृष्टिबाधित हैं। वहीं, परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनके दोनों बेटे कालू पहाड़िया और जामा पहाड़िया रोजगार की तलाश में केरल गए हुए हैं, जहां वे मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। महिला की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विशेष रूप से दृष्टिबाधित पति के सामने जीवनयापन की गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है। वहीं, दोनों बेटों के घर से दूर रहने के कारण परिवार की परेशानी और बढ़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही

मौके पर पहुँची पुलिस और घटना की जाँच में जुट गई और कागे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज