समाहरणालय सभागार में संविधान दिवस पर उपायुक्त ने दिलाई शपथ

संविधान के मूल आदर्शों एवं संवैधानिक कर्तव्यों को आत्मसात करने का किया आह्वान

झारखंड नामा ब्यूरो पाकुड़ :संविधान दिवस के अवसर पर आज समाहरणालय सभागार, पाकुड़ में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए देश की एकता, अखंडता, समानता, न्याय एवं बंधुता के मूल्यों को बनाए रखने की शपथ दिलाई
उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता एवं न्याय का अधिकार प्रदान करता है। संविधान के मूल आदर्शों को समझना और उन्हें अपने आचरण में आत्मसात करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने जिलेवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित सभी संविधान निर्माताओं के योगदान को स्मरण किया तथा नागरिकों से अपने संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने की अपील की।
*जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में हुआ सामूहिक वाचन*
संविधान दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में भी पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन एवं शपथ ग्रहण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक आदर्शों एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
Author: Jharkhand Nama
News portal





