जिला प्रशासन एवं जिला स्वास्थ्य समिति की पहल, टीबी मरीजों को उपलब्ध कराई गई पोषण सहायता

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 100 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण

जिला प्रशासन एवं जिला स्वास्थ्य समिति की पहल, टीबी मरीजों को उपलब्ध कराई गई पोषण सहायता

झारखंड नामा ब्यूरो पाकुड़ :झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं जिला स्वास्थ्य समिति, पाकुड़ के सहयोग से रविन्द्र भवन टाउन हॉल में टीबी मरीजों के बीच पोषण किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के कुल 100 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को उपचार के दौरान आवश्यक पोषण सहायता उपलब्ध कराना तथा उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए सहयोग प्रदान करना है। इस अवसर पर मरीजों को नियमित रूप से दवा का सेवन करने, पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने तथा चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने टीबी मरीजों को नियमित उपचार एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि टीबी का नियमित उपचार पूरा करना बेहद जरूरी है। उन्होंने मरीजों से उपचार के दौरान किसी भी परिस्थिति में दवा नहीं छोड़ने तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की जिला प्रशासन एवं जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत मरीजों को उपचार के साथ-साथ पोषण एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज