चाचकी में छाया क्रिकेट का जुनून, “अजहर इस्लाम कप” में रात भर गूंजे चौके-छक्के

झारखंड नामा ब्यूरो पाकुड़ : चाचकी दिग्घी पटाल टावर के समीप की धरती बुधवार की रात सिर्फ मैदान नहीं, बल्कि उत्सव का मंच बन गई। वजह थी शानदार शैडो नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट **“अजहर इस्लाम कप – सीजन 2

जहां एक ओर बल्ले से निकली हर गेंद पर तालियां बजीं, वहीं दूसरी ओर युवाओं के जोश ने पूरी पंचायत को जगमग कर दिया।

24 टीमों का महाकुंभ पाकुड़ प्रखंड की लगभग सभी पंचायतों से करीब 24 टीमों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया

मैदान पर उतरते ही खिलाड़ियों ने दिखा दिया कि गांव-गांव में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। किसी ने तूफानी बल्लेबाजी से दिल जीता, तो किसी ने आखिरी ओवर की गेंदबाजी से मैच पलट दिया। दर्शकों का शोर, ढोल-नगाड़े की गूंज और रात की रोशनी में चमकता मैदान, सब कुछ किसी बड़े स्टेडियम से कम नहीं लग रहा था।
जब नाम ही बन गया सम्मान इस बार टूर्नामेंट की सबसे बड़ी खासियत उसका नाम रहा। चाचकी पंचायत के युवा भाइयों ने इस प्रतियोगिता का नाम पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम के नाम पर रखा।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अजहर इस्लाम का युवाओं ने भव्य स्वागत किया। फूल-मालाओं से लदे, मुस्कुराते चेहरे और “जिंदाबाद” के नारों के बीच माहौल पूरी तरह भावुक हो उठा।
अजहर इस्लाम ने कहा कि युवाओं का यह प्यार और विश्वास ही उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा, “आज जो सम्मान मिला, उसे मैं जीवन भर नहीं भूल पाऊंगा। यह मेरे जीवन के सबसे खूबसूरत और यादगार पलों में से एक है।”
भाईचारा ही असली जीत टूर्नामेंट में हार-जीत से ज्यादा चर्चा भाईचारे की रही। अलग-अलग पंचायतों से आए युवा एक ही मैदान पर, एक ही जज्बे के साथ खेलते नजर आए। खेल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि जोड़ने वाली ताकत है।
आयोजन समिति के युवा साथियों ने पूरी रात मैदान संभाला। व्यवस्था, अनुशासन और आतिथ्य, तीनों में चाचकी ने बाजी मार ली।
अंत में अजहर इस्लाम ने आयोजन समिति, खिलाड़ियों और समस्त चाचकी पंचायतवासियों का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद व्यक्त किया।
फिलहाल चाचकी की गलियों में एक ही चर्चा है,“सीजन 2 तो हिट था, अब सीजन 3 कब होगा?”
Author: Jharkhand Nama
News portal





