पर्यटन स्थलों को पर्यटकों के अनुरूप विकसित करने के निर्देश, उपायुक्त ने की समीक्षा

झारखंड नामा संवाददाता दुमका : उपायुक्त दुमका अभिजीत सिन्हा के द्वारा जिले के पर्यटन स्थलों को पर्यटकों की सुविधा एवं आकर्षण के अनुरूप विकसित करने को लेकर समीक्षा की गई।

उपायुक्त द्वारा समीक्षा के क्रम में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सृष्टि पार्क में आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाया जाए, बूट हाउस में पर्यटकों के लिए बाइनोक्युलर व लाफिंग मिरर लगाया जाए तथा लखीकुंडी पार्क में बच्चों के लिए गतिविधियां, झूलों की मरम्मत और तालाब में फाउंटेन लगाने की योजना तैयार की जाए।
साथ ही उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के द्वारा तातलोई एवं संताल कांटा पोखर में शेष कार्यों को ससमय पूरा करने तथा जिले के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों के बेहतर रखरखाव के लिए स्थानीय लोगों की सहभागिता से समिति गठित करने का निर्देश दिया गया।
Author: Jharkhand Nama
News portal





