कुर्सी के लिए नहीं, गरीबों के हक के लिए राजनीति करता हूं”-अजहर इस्लाम

“जनता का प्यार ही मेरी ताकत, गरीबों की आवाज बनकर लड़ता रहूंगा” : अज़हर इस्लाम

चांदाली मोड़ पर उमड़ा जनसैलाब, छतों से भी दिखा समर्थन

झारखंड नामा ब्यूरो पाकुड़ (झारखंड)। इलामी पंचायत की राजनीति में रविवार का दिन इतिहास बन गया। 01 नवंबर को चांदाली मोड़ चौराहे पर आयोजित विशाल जनसभा सह जनसंवाद कार्यक्रम में ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि चौराहा ही छोटा पड़ गया। बुजुर्गों के आशीर्वाद, माताओं-बहनों के स्नेह और नौजवानों के जोश के बीच पूर्व एनडीए समर्थित प्रत्याशी सह समाजसेवी अज़हर इस्लाम का भव्य स्वागत किया गया।

आलम यह था कि सभा स्थल के आसपास के घरों की छतों पर भी भारी भीड़ जमा थी। छोटे-छोटे बच्चे भी अपने नेता को एक झलक देखने के लिए आतुर दिखे। जनता के इस अभूतपूर्व प्रेम को देखकर अज़हर इस्लाम भावुक हो उठे।

भावुक अंदाज में जनता का आभार

जनसभा को संबोधित करते हुए अज़हर इस्लाम ने कहा, “इलामी पंचायत की जनता ने मुझे जो सम्मान, स्नेह और आशीर्वाद दिया है, उसे मैं जीवनभर नहीं भूल सकता। यह मेरे जीवन का सबसे यादगार और ऐतिहासिक पल है।”

उन्होंने हाथ जोड़कर कहा, “आपके इस प्यार का कर्ज मैं जीवनभर जनता की सेवा करके चुकाने का प्रयास करूंगा।”

“कुर्सी के लिए नहीं, गरीबों के हक के लिए राजनीति करता हूं”

अपने संबोधन में उन्होंने अपनी राजनीतिक विचारधारा को स्पष्ट करते हुए कहा, “मेरे लिए राजनीति का मतलब कुर्सी या सत्ता हासिल करना नहीं है। राजनीति मेरे लिए गरीबों की आवाज बनना है, उनके दुख-दर्द को समझना है और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ना है।”

उन्होंने जनता से वादा किया, “जिस तरह आज तक गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों के हक एवं अधिकार के लिए संघर्ष करता आया हूं, उसी तरह आगे भी पूरी ईमानदारी और मजबूती के साथ लड़ता रहूंगा। जब तक मेरे शरीर में सांस रहेगी, तब तक गरीबों की आवाज उठाता रहूंगा। चाहे कितनी भी कठिनाइयां आएं, मैं आम जनता का साथ कभी नहीं छोड़ूंगा।”

अंत में उन्होंने नारा दिया, “गरीबों की आवाज उठाई है, उठाता हूं और हमेशा उठाता रहूंगा!”

कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने एक बार फिर इलामी पंचायत के प्रत्येक बुजुर्ग, माता-बहन, युवा साथी और समस्त ग्रामवासियों को दिल की गहराइयों से कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज