अब तो 12वीं में 90% से ऊपर नंबर लाने ही होंगे! आजकल तो लोग कम नंबर वालों को किराये पर मकान भी नहीं देते


हाइलाइट्स

बेंगलुुरु में मकानों के किराए में 40 फीसदी तक इजाफा हो चुका है.
मांग में वृद्धि के कारण मकान मालिक थोप रहें है अव्‍यवहारिक शर्तें.
कोई मांग रहा है 10 महीने का एडवांस तो कोई जांच रहा है डिग्री.

नई दिल्‍ली. क्‍या आपने कभी सुना है कि मकान किराए पर देने के लिए मकान मालिक किराएदार की सैलरी स्लिप, स्‍कूल के सर्टिफिकेट और लिक्‍डइन प्रोफाइल चेक करते हैं? आपका जवाब ना ही होगा. लेकिन, अब यह सब हो रहा है देश की आईटी राजधानी बेंगलुरु में. किराए के मकानों की मांग में आए अचानक उछाल ने बेंगलुरु में रेंट पर मकान लेना टेढ़ी खीर बना दिया है. न केवल मकान का किराया बढ़ गया है, बल्कि प्रॉपर्टी ऑनर्स के नखरे भी सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं. हद तो यह हो गई कि एक व्‍यक्ति को मकान मालिक ने केवल इसलिए घर किराए पर देने से मना कर दिया, क्‍योंकि उसे बारहवीं की परीक्षा में केवल 75 फीसदी ही नंबर मिले थे. घर का मालिक ऐसे किराएदार को ही रखना चाहता है, जिसके नंबर 90 फीसदी आए हो.

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, मकान किराए पर लेने वाले व्‍यक्ति और ब्रोकर के बीच वॉट्सअप पर हुए चैट के स्‍क्रीन शॉट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. शुभ नामक एक ट्विटर यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल @kadaipaneeeer इस चैट के स्‍क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा, “भले ही मार्क्‍स आपका भविष्‍य तय नहीं कर सकते, लेकिन ये यह जरूर तय करेंगे की आपको बेंगलुरु में फ्लैट मिलेगा या नहीं.”

Tags: Bengaluru News, Business news in hindi, Home, Own a house, Property, Property market

Source link

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज