Rajasthan Mausam Samachar: राजस्थान के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी, भीलवाड़ा में युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, वज्रपात का येलो अलर्ट


हाइलाइट्स

राजस्थान के कुछ हिस्सों में देखने मिल रहा पश्चिमी विक्षोभ का असर
जोधपुर संभाग में बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई
भीलवाड़ा में बाइक पर जा रहे युवक पर बिजली गिरी
मौसम विभाग ने वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया

जोधपुर. राजस्‍थान में पश्चिमी विक्षोभ के लगातार सक्रिय बने रहने और दक्षिणी राजस्थान के ऊपर उठे चक्रवात का असर राज्य के मौसम पर देखने को मिल रहा है. इसके चलते तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है. जोधपुर जिले और संभाग के कुछ हिस्सों में इसका सीधे तौर पर असर देखने को मिला, जहां बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई है. इसके अतिरिक्त मोटरसाइकिल पर जा रहे युवक पर बिजली गिर जाने से उसकी मौत हो गई.

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा, जिससे तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का दौर देखा जा सकता है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है. यह अलर्ट वज्रपात और मेघगर्जन को लेकर दिया गया है, जिसके अनुसार कई जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

सिस्टम का देखने मिला असर
पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिणी राजस्थान के ऊपर उठे चक्रवात का असर जोधपुर संभाग के साथ ही जैसलमेर, जालौर, नागौर और पाली जैसी जगहों पर देखने को मिला. आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ-साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश का दौर भी देखने को मिला है. फिलहाल राजस्थान के आसपास दो सिस्टम एक्टिव है, जिसमें पहला सिस्टम पाकिस्तान से सटे जिलों के पास बना है, तो वहीं दूसरा दक्षिणी राजस्थान और मध्य प्रदेश, गुजरात की सीमा के पास बना हुआ है.

आपके शहर से (जयपुर)

बाइक पर जा रहे युवक पर गिरी बिजली
भीलवाड़ा में बाइक पर जा रहे युवक पर बिजली गिर जाने की सूचना प्राप्त हुई. भीलवाड़ा के गंगापुर में बाइक से खेत पर जा रहे युवक पर अचानक आसमानी बिजली गिर गई, जिससे वह झुलस गया. युवक को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. युवक अपने ननिहाल में ही रहता था और हाल ही में उसकी शादी हुई थी.

वज्रपात का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों के लिए वज्रपात का येलो अलर्ट भी जारी किया है. वज्रपात और मेघगर्जन को लेकर जारी किए गए अलर्ट के अनुसार प्रदेश कई जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. इसमें जयपुर, अजमेर, उदयपुर भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, दौसा, सीकर, सिरोही, टोंक, कोटा, प्रतापगढ़, बाड़मेर, चूरू और बीकानेर जिलों में वज्रपात की संभावना है.

Tags: IMD forecast, Jodhpur News, Rajasthan news, Weather Update

Source link

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज