
हाइलाइट्स
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है अजवाइन पानी.
अजवाइन पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है.
Health Benefits Of Ajwain Water: अजवाइन के कई फायदे होते हैं. यह कई बीमारियों में कारगर है. पेट के लिए भी अजवाइन को बहुत अच्छा माना जाता है. अजवाइन पानी पीने से गैस, अपच, पेट दर्द और कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है. अजवाइन आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर है. अजवाइन पानी पीने के बहुत फायदे होते हैं. अजवाइन में प्रोटीन, फैट, खनिज पदार्थ, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भी पाया जाता है. वेब एमडी के अनुसार अजवाइन के सेवन से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है. आइए आज आपको हम अजवाइन पानी पीने के फायदों के बारे में बताते हैं.
1.मोटापा कम करना: शरीर में फैट बढ़ने के कारण मोटापे की समस्या होती है. इसके कारण पेट भी बाहर निकल आता है. पेट बाहर निकलने की समस्या में अजवाइन पानी पीने बेहद फायदेमंद होता है. सुबह खाली पेट अजवाइन वाला पानी पीने से वजन को कंट्रोल में रखना आसान होता है. इसके रोजाना सेवन से पेट की चर्बी कम होती है.
2.कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखे: अजवाइन में एंटी-हाइपरलिपिडेमिक तत्व पाया जाता है. अजवाइन पानी पीने से शरीर के कोलेस्ट्रॉल, एलडीएल-कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और टोटल लिपिड को कम किया जा सकता है. इससे हार्ट को हेल्दी रखने में आसानी होती है. इसके रोजाना सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है.
ये भी पढ़ें- टमाटर के जूस के 5 जबरदस्त फायदे, लिवर को रखे मजबूत, एनर्जी करे झट से बूस्ट
3.पाचन तंत्र को स्वस्थ रखे: रोजाना अजवाइन पानी पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ और मजबूत रहता है. इसमें घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को मजबूत करने में मदद करता है. खराब लाइफस्टाइल और जंक फूड के ज्यादा सेवन की वजह से लोगों के पेट में गैस की समस्या हो जाती है. अजवाइन पानी गैस और पेट दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है.
4.इम्युनिटी को करे बूस्ट: अजवाइन पानी पीने से इम्युनिटी भी मजबूत होती है.अजवाइन में मजबूत तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है. रोजाना अजवाइन पानी पीने से कई तरह की बीमारियों और संक्रमण से बचा जा सकता है.
ये भी पढ़ें- दिमाग को जल्दी बूढ़ा कर देंगे ये 3 ड्रिंक्स, आज से ही बना लें इनसे दूरी, नहीं तो बाद में होगा पछतावा
5.पीरियड्स के दर्द में राहत: अजवाइन पानी पीरियड्स के दर्द से भी राहत दिलाता है. जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द की समस्या रहती है वो इसका सेवन कर सकते हैं. अजवाइन पानी पीने से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम किया जा सकता.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Health benefit, Health News
FIRST PUBLISHED : April 28, 2023, 17:28 IST
Author: Jharkhand Nama
News portal





