पाकुड़ जिले में अवैध लॉटरी की हनक

पाकुड़ जिले में अवैध प्रतिबंधित लॉटरी की हनक चरम पर 

पाकुड़ ब्यूरो: पाकुड़ जिले में अवैध प्रतिबंधित लॉटरी का काला कारोबार चरम पर है पाकुड़ जिले के पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में इस अवैध कारोबार की परवान चढ़ा हुआ दिखाई देता है आप नगर थाना क्षेत्र के ताती पाड़ा रोड पाकुड़ के टीन बंगला के आसपास एवं पाकुड़ रेलवे फाटक के अगल बगल पाकुड़ के कालिकापुर एवं अन्य प्रखंड हिरणपुर थाना क्षेत्र में भी अवैध लॉटरी की हनक चरम पर है सूत्रो की माने तो अवैध लॉटरी की छपाई भी पाकुड़ जिले के किसी प्रखंड में गुप्त रूप से जारी है और इस कारोबार में जमे हुए तस्कर बड़े शातिर दिमाग और सज्जनता के साथ इस धंधे को अंजाम देते आ रहे हैं अवैध लॉटरी की सप्लाई भी बड़े पैमाने पर जारी है अवैध लॉटरी की सप्लाई किसी लग्जरी कारों पर की जाती हैं ताकी उनके रास्ते में कोई रुकावट पैदा ना हो सके सूत्रो की मानें तो अवैध लॉटरी का खेप हिरणपुर थाना क्षेत्र से निकलकर पाकुड़ नगरनवी होकर बंगाल सीमा ओर पाकुड़ मुफ्फासिल थाना क्षेत्र के चांदपुर तक सप्लाई की खबरें चर्चा में हैं पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में भी अवैध लॉटरी की हनक चरम पर है लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में अवैध लॉटरी की बिक्री जोरों से जारी है इस लॉटरी के शिकार परिवार में आए दिन तंगी को लेकर विवाद देखे जाते हैं अगर आमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र, महेशपुर थाना क्षेत्र की बात करें तो यह अवैध प्रतिबंधित लॉटरी की सेफ जोन घोषित हैं इस क्षेत्र मे बड़े पैमाने पर गुप्त स्थान मे लॉटरी की छपाई मशीन की खबरें सूत्रो से हैं इस मिशन पर भी हमारी टीम अपना कार्य कर रही है उम्मीद है की इस छपाई मशीन तक हमारी टीम अवश्य पहुंचेगी और अवैध प्रतिबंधित लॉटरी की छपाई और बिक्री पर रोक लगा कर ही दम लेगी

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज