पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ने सदर अस्पताल सोनाजोड़ी का किया निरीक्षण

ज़िले में लचर स्वस्थ्य सेवा को दुरुस्त करने हेतु केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय से करंगे वार्ता-बाबूधन मुर्मू

रेफरल अस्पताल से मुक्त कर संथाल परगना का उत्कृष्ट अस्पताल का दर्जा दिलवाएंगे -बाबूधन मुर्मू 

झारखंड नामा:  पाकुड़ के पूर्व ज़िप अध्यक्ष  बाबूधन मुर्मू ने चेंगडांगा के हमरूल निवासी युवा मुकेश राजबंशी पिता शीतल राजबंशी के खुदखुशी के समाचार सुनकर उनके परिवार जन से मिलने सदर अस्पताल  पाकुड़  पहुंचे  मुर्मु  ने शोकाकुल परिवार के परिजनों  से मिलकर घटना की जानकारी ली और इस दुःख के घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा दिया  जनरल वार्ड में  लिट्टीपाड़ा के कार्यकर्ता  गणेश राय के इलाजरत परिजन से मिलकर स्वास्थ सम्बंधित जानकारी ली एमर्जेन्सी डेस्क में ऑन ड्यूटी डॉक्टर दिलीप कुमार  से मिल कर स्वस्थ्य परिसेवा की जानकारी लिए  इस पश्चात मुर्मू ने सदर अस्पताल का निरीक्षण  किया और इलाजरत लोगो से स्वस्थ्य परिसेवा की जानकारी लिया  एक एक कर मैटरनिटी वार्ड  इमरजेंसी सेवा  ओपीडी टेस्टिंग डिपार्टमेंट का निरीक्षण किया मुर्मू  ने जनरल वार्ड में इलाजरत लोग एवं परिजनों से मिल रहे स्वस्थ्य सेवा के बारे जानकारी लिया जिसपर लोगो ने स्पेशलिस्ट डॉक्टर की कमी के साथ साथ अस्पताल में आज के समय भी छोटे – छोटे ऑपरेशन्स का न होने की शिकायत किया  मुर्मू ने कहा की पाकुड़ सदर अस्पताल केवल नाम का ज़िला लेवल अस्पताल है और इसको सुचारु रूप से संचालन करने के लिए राज्य सरकार गम्भीर नहीं है  पाकुड़ ज़िले की स्वस्थ्य सेवा को सुचारु करने के लिए वह हर संभव कार्य करंगे और केंद्र सरकार के स्वस्थ्य मंत्रालय से वार्ता कर सदर अस्पताल पाकुड़ को सिर्फ रेफेरल हॉस्पिटल से संथाल परगना का उत्कृष्ट अस्पताल का दर्जा दिलाएंगे

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज