अनुमण्डल पदाधिकारी के कार्यालय में जिला स्थापना को लेकर हुई बैठक

अनुमण्डल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल की अध्यक्षता में आज लोहरदगा जिला की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिनांक कल दिनांक 17.05.2023 को ललित नारायण स्टेडियम, लोहरदगा में आयोजित होनेवाले स्थापना दिवस समारोह को लेकर आवश्यक बैठक उनके कार्यालय में आयोजित हुई।

झारखंड नामा संवाददाता लोहरदगा:बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा व विभिन्न कार्यक्रमों हेतु दिये गये दायित्वों पर चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि ललित नारायण स्टेडियम में स्टार्टअप मेला-सह-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अपराह्न 3 बजे से किया जाएगा। इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें सर्वप्रथम अतिथियों को सम्मानित किया जाएगा जिसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता व उपविजेता टीमों व प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक्स, कुश्ती और बैडमिंटन की प्रतियोगिता में शामिल होनेवाली टीमें/प्रतिभागी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करनेवाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा, पत्रकारिता आदि के क्षेत्र शामिल हैं। अतिथियों के संबोधन के पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा एकल प्रस्तुति, कलादलों की प्रस्तुतियां शामिल रहेंगी। पद्मश्री मुकुंद नायक और मधु मंसूरी हंसमुख द्वारा प्रस्तुति समारोह का मुख्य आकर्षण होगा। इस मेला जेएसएलपीएस और शिक्षा विभाग की ओर से स्टॉल लगाये जाएंगे  आज की बैठक में जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी कार्यपालक दण्डाधिकारी, होप संस्था की संचालिका कार्यक्रम के उद्घोषक समेत अन्य उपस्थित थे। 

 

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज