लोहरदगा जिले के 40वां स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर स्टार्टअप मेला -सह- सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

लोहरदगा जिले के 40वां स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर स्टार्टअप मेला -सह- सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड नामा संवाददाता लोहरदगा: लोहरदगा जिले के 40वां स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर स्टार्टअप मेला -सह- सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ललित नारायण स्टेडियम में किया गया। जिसमें जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। वहीं कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाया गया। इस क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा ‘अपना जागरूकता स्टॉल’ लगाया गया। जिसमें पीएलवी नेमहंती मिंज, मंजू खाखा, रोहित तमेड़ा, दीपक साहू, दिलीप साहू उपस्थित रहे। पीएलवी द्वारा कार्यक्रम में आए लोगों के बीच जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) द्वारा जलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों व योजनाओं की जानकारी मेले में आए कई लोगों को दी गई। साथ ही साथ वहां उपस्थित लोगों के बीच  जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान झालसा स्कीम डालसा द्वारा दी जाने वाली सहायता, सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, डालसा द्वारा मध्यस्थता के माध्यम से विवादों का निपटारा सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र बहादुर पाल, सचिव श्री राजेश कुमार व सिविल कोर्ट निंबधक राज कल्याण ने भी स्टाल का निरीक्षण किया 

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज