पाकुड़ नगर थाना के लम्बे हाथो से अभियुक्त पकड़ से बाहर
जान मारने के नीयत से गंभीर रूप से ज़ख्मी पीड़िता का अब तक नहीं हुआ बयान दर्ज़
पीड़िता ने अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं डॉक्टर के ईलाज और उनके रिपोर्ट में हेराफेरी को जताया अंदेशा
पाकुड़ नगर थाना हुआ दलालों पर आश्रित कई दलाल दिनभर करते हैं सेटिंग

पाकुड़ ब्यूरो: पाकुड़ जिले के एक मात्र नगर थाना इलाके में अब एक कई गंभीर मामलों को देखा गया और मामलो को शिथिल पड़ता भी देखा गया है जिसका एक ही मंत्र है हावी यह बड़े सफेद पोश दलाल जो दिन भर थाना मे टकटकी लगाए इर्द गिर्द भटकते देखे जाते हैं एक ऐसा ही मामला सामने आया है पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चापाडांगा के पीड़िता सबाना बीबी ने राष्टीय मानवाधिकार आयोग एवं पुलिस महानिदेशक झारखंड के साथ साथ पुलिस उप महानिरीक्षक दुमका को एक शिकायत अत्यंत दुःख दर्द को झेलते हुए अपने परिजनों के माध्यम से समर्पित किया है और मांग की है की अभियुक्त राजनीतिक दलों के खास हैं इनका राजनीतिक दवाब भी इस मामले पर बड़े पैमाने पर हावी है पीड़िता ने बताया है कि मेरे बहोशी के हालत में थाना लाया गया था जिसके बाद सोनाजोड़ी सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था इस बात की भनक अभियुक्तों को लगी तो यह सभी अपने बचाब में चारों तरफ इस प्रकार पैरवी लगाया की मानो यह एक गंभीर प्रकृति का मामला पुलिस के नज़र से बाहर थी इस मामले को रफा दफा करने का प्रयास सदर अस्पताल में पहुंचकर अभियुक्तों ने धमकी देकर मामले को खत्म करने का बात किया और मामला को खत्म नहीं करने पर डॉक्टर के द्वारा दिया जानें वाला रिपोर्ट को मनमाना करने के केस को कमजोर कर देने की धमकी दिया पीड़िता ने बताया की घटना के 72घंटे तक पाकुड़ नगर थाना के पुलिस ने पीड़िता का बयान तक दर्ज़ नही किया पीड़िता ने बताया की राजनीतिक पार्टी के दवाब में अभियुक्तों को पाकुड़ नगर थाना बचाने का प्रयास में लगी हुई है पीड़िता ने बताया की पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में भटकते दलालों और कई पुलिस कर्मी के टाल मटोल और आर्थिक शोषण करते हुए टाल मटोल करते हुए इस बडी घटना को अंजाम तक पहुंचाया है जमीन विवाद को लेकर मामला पाकुड़ नगर थाना मे शिकायत आवेदन समर्पित किया था इस मामले पर एस आई टिंकू रजक मामले को देख रहे थे इस बीच इन्हे भटकते दलालों ने समझाया की थाना पर कुछ खर्चा पानी होता है इस बीच कई नजदीकी दलाल की किस्मत खुल गई और आर्थिक शोषण का कारोबार शुरु हुईं सूत्रों से प्राप्त जानकारी हैं की दोनो पक्षों का आर्थिक शौषण बड़े पैमाने पर हुआ और दोनो का मनोवल भी सातवे आसमान पर पहुंच गया एक पक्ष यानी सबाना बीबी को कहा गया की तुम अपने बनाए हुए मकान में तंबू लगाकर रहो इस तरह दूसरा पक्ष भी बांस बल्ला लेकर दखल कब्जा जमाने पहुंच गए इस तरह के वारदात के पुर्व भी पीड़िता ने पुलिस से मदत की गुहार लगाई पर समय पर पुलिस नही पहुंची और मौके से दूसरा पक्ष लोहे का धारदार हथियार से पीड़िता के ऊपर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया फिलहाल मामले के अभियुक्त पाकुड़ नगर थाना के लम्बे हाथो के पकड़ से बाहर हैं और पीड़िता सदर अस्पताल में ईलाजरत हैं जहां भी वह अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है
इस मामले पर पाकुड़ नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर से पक्ष लिया गया उनके द्वारा बताया गया कि मामले की जांच एवं कारवाई सुनिश्चित करने में पाकुड़ नगर थाना तत्पर है
Author: Jharkhand Nama
News portal





