मंत्री सह विधायक आलमगीर आलम के प्रयास से अग्नि पीड़ित को मिला अंबेडकर आवास योजना का लाभ

ग्रामीण विकास विभाग मंत्री ने 28 अग्नि पीड़ित लाभुक को बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर आवास योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के स्वीकृति पत्र एवं परिसंपत्ति का वितरण किया

माननीय मंत्री ने 08 सखी मंडलों को बैंक क्रेडिट लिंकेज को लेकर 12 लाख रुपए, 6 सखी मंडलों को सामुदायिक निवेश निधि को लेकर तीन लाख रुपए का चेक वितरण किया एवं मनरेगा अंर्तगत 4 सखी मंडल की दीदियों को दीदी बाड़ी योजना का स्वीकृति पत्र वितरण किया*

कुछ माह पहले आगजनी में गंधाईपुर ग्रामीण इलाके के कुछ मकान जल गए थे। ऐसे मैं इन मकानों में रहने वाले परिवारों को राहत पहुंचाने को लेकर ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्री आलमगीर आलम ने 28 अग्नि पीड़ित लाभुक को बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति पत्र का वितरण किया। इसके अलावा माननीय मंत्री ने 08 सखी मंडलों को बैंक क्रेडिट लिंकेज को लेकर 12 लाख रुपए का चेक का वितरण किया। वहीं 6 सखी मंडलों को सामुदायिक निवेश निधि को लेकर तीन लाख रुपए का चेक वितरण किया गया एवं मनरेगा अंर्तगत 4 सखी मंडल की दीदियों को दीदी बाड़ी योजना का स्वीकृति पत्र वितरण किया।

मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर,सदर अंचलाधिकारी श्री आलोक वरण केसरी सहित अन्य उपस्थित थे
Author: Jharkhand Nama
News portal





