सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर के सभागार में तीन तीनों प्रखंड महेशपुर अमड़ापाड़ा एवं पाकुड़िया के टीवी चैंपियन का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ अहतेशामुद्दीन ने किया

झारखंड नामा ब्यूरो: जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ अहतेशामुद्दीन ने बताया कि अब यह टीबी चैंपियन अन्य सभी क्षय रोगियों को टीबी उपचार, नियमित दवा व नियमित जांच के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे। बताएंगे कि टीबी रोग से घबराएं नहीं, उपचार पूरी तरह संभव है। चैंपियन अपने अपने गांवों में बताएंगे कि कैसे नियमित दवा के सेवन, नियमित जांच से उन्होंने टीबी को मात दी है। इसलिए सही से चिकित्सक की बातों का पालन करने और नियमित दवा खाने से टीबी को मात देकर स्वस्थ हो सकते हैं। उन सभी को प्रशिक्षण देकर टीबी चैंपियन बनाया जाएगा। जो क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम को चैंपियन अपनी सेवाएं देंगे। उपचार ले रहे क्षय रोगियों को जांच, स्क्रीनिंग, उपचार के बारे में जानकारी दिया जाएगा। साथ ही साथ यह भी बतायें की टीवी का टेस्ट एवं दवा सरकारी अस्पताल में निःशुल्क दिया जाता है।

उक्त प्रशिक्षण में एनटीईपी पाकुड़ से डीपीसी गौरव कुमार साहू, डीपीपीएमसी सुशांत कुमार दुबे, डीईओ निशांत कुमार, पिरामल स्वास्थ से मनोज महतो, अर्जुन दास, सीएचएआई संस्था से वसीम अंसारी, प्रखंड के एसटीएस जगरनाथ कुमार, बिनोद टुडू, कालेश्वर टुडू समेत अन्य उपस्थित थे
Author: Jharkhand Nama
News portal





